वेज बेसन कड़ी कैसे बनाये वह भी उत्तर प्रदेश स्टाइल में


Besan Ki Curry Recipe in UttarPradesh Style

चलिए दोस्तों , शुरू करते है कड़ी बनाने के लिए आपको चाहिए :-
1. मट्ठा- 3 लीटर 
2. बेसन- 2 मध्यम कटोरी (300 से 400 ग्राम )
3. मैथी- 1 चम्मच 
4. हींग- 1 चुटकी भर 
5. हल्दी- 1  चम्मच 
6. लौंग- 4 से 5 
7. जीरा- 1 चम्मच 
8. हरी मिर्च- 2 बारीक़ कटी हुई  
9. लाल मिर्च- 2 सूखी हुई 
10. धनिया पाउडर- 1 चम्मच 
11. लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच  
12. हरा धनिया- बारीक़ कटा हुआ  
13. सरसों का तेल- 1 बड़ी चम्मच  
14. गरम मसाला- 1 चम्मच 
15. नमक- स्वादानुसार 

step 1.हम लेंगे 3 लीटर मट्ठा और उसमे मिलाएंगे एक  कटोरी बेसन फिर उसको घोल लेंगे |

step 2.अब हम लेंगे एक कटोरी बेसन और उसमे मिलाएंगे नमक अपने स्वादानुसार और एक चुटकी हींग और अब इस सब में पानी डालकर घोल लेंगे यह घोल पकोड़ी बनाने के लिए है |

step 3.अब हम लेंगे तड़का लगाने के लिए एक कढ़ाई उसमे डालेंगे,एक बड़ी चम्मच सरसों का तेल और उसे मध्यम फ्लेम पर गरम कर लेंगे उसमे डालेंगे एक चुटकी हींग,4 लौंग,एक चम्मच मैथी दाना,एक चम्मच जीरा,एक चम्मच हल्दी,2 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च,और 2 सूखी हुई लाल मिर्च अब इन् सबको 1 से 2 मिनट तक भून लेंगे और अब इस सब को भुनने के बाद हमने जो STEP 1.में मट्ठा और बेसन का घोल लिया था उसमे डाल देंगे और उसे अच्छे से चलते रहेंगे |

step 4.अब हम दूसरी गैस पर एक और कढ़ाई लेंगे उसमे डाल लेंगे एक बड़ी चम्मच सरसों का तेल पकोड़ी तलने के लिए और हमने जो step 2.में घोल बनाया था उससे हम पकोड़ी बना कर अच्छे से तल  लेंगे और  अब हम इनको भी अपनी कड़ी  में डालकर अच्छे से उबाल लेंगे और कड़ी को जब तक उबालेंगे  जब तक कड़ी मैं मलाई ना पड़ जाए |

step 5.अब जब कड़ी बन जाये उसके तुरंत बाद 1 चम्मच गरम मसाला,1 चम्मच धनिया पाउडर,नमक स्वादानुसार,लाल  मिर्च पाउडर स्वादानुसार, दाल लेंगे और थोड़ी देर उबालने के बाद ठंडा होने के लिए रख देंगे |

step 6.अब कड़ी के ठंडा होने के बाद उस पर गार्निशिंग के लिए डालगे बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया और आप की कड़ी  बनकर तैयार है |

                                                             धन्यवाद!


Comments