गुजराती स्टाइल मे ढोकला बनाने का तरीक़ा

Dhokla Recipe in Gujraati Style

चलिए दोस्तों,शुरू करते है ढोकला बनाने के लिए आपको चाहिए :-
1.  बेसन -250 ग्राम 
2.  सूजी -100 ग्राम 
3.  चीनी - 1  चम्मच 
4.  ईनो - 1 पैकेट 
5.  मट्ठा - 1/2 किलो 
6.  सरसों का तेल- 1बड़ी चम्मच तड़का लगाने के लिए,1 चम्मच थाली की पॉलिशिंग और एक चम्मच घोल के लिए    
7.  हरी मिर्च- 2 से 3 
8.  नमक- स्वादानुसार
9.  राइ- 1 चम्मच 
10. कड़ी पत्ता-20 से 25
  
 step 1. अब हम सबसे पहले लेंगे बेसन उसमें मिलाएंगे सूजी और साथ ही उसमें मिलाएंगे एक चम्मच चीनी और मट्ठा डालकर घोलना शुरू करेंगे,अब हम  डालेंगे एक चम्मच तेल और नमक स्वादानुसार और इन सब को मिलाकर एक घोल तैयार करेंगे |

step 2. अब हम अपने घोल को 5 से 10 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे ताकि घोल अच्छे से सेट हो जाये,अब 10 मिनट बाद इसमें ईनो मिला लेंगे (दोस्तों इसमे हम ईनो इस लिए यूज़ करेंगे ताकि यह सॉफ्ट -स्पंजी बने)|  

step 3. अब हम लेंगे एक कढ़ाई उसमें रखेंगे एक स्टैंड और कढ़ाई मैं थोड़ा सा पानी डालकर उसे मध्यम फ्लेम पर गरम करने के लिए रख देंगे | 

step 4. अब हम लेंगे एक थाली और उसमे एक चम्मच सरसों का तेल डालकर थाली की पॉलिशिंग अच्छी तरीके से कर देंगे,अब हम जो हमने पहले घोल तैयार किया था उसे थाली मे  डाल लेंगे | 

step 5.अब हम थाली को कढ़ाई मे स्टैंड के ऊपर  रखकर उसे ढक देंगे और 10 मिनट के लिए मध्यम फ्लेम पर ढोकले को पकने देंगे, अब 10 मिनट बाद ढोकला पक जाये फिर उसे ठंडा होने के लिए रख देंगे|  

step 6. अब थोड़ी देर बाद हम उसे एक चाकू की मदद से स्क्वायर के शेप मैं काट लेंगे ,फिर हम लगाएंगे तड़का  उसके लिए हमें चाहिए कढ़ाई उसमे हम डालेंगे एक बड़ी चम्मच सरसों का तेल और तेल गरम होने के बाद उसमें डालेंगे  एक चम्मच राई,और कड़ी- पत्ते,हरी मिर्च लम्बे पीसेस मे  कटी हुई इन  सबको भून लेंगे | 

step 7. अब हम तड़के को एक चम्मच की मदद से ढोकले पर फैला देंगे और उसके बाद हमारा गुजराती स्टाइल ढोकला बनकर तैयार है अब हम करेंगे उसकी गार्निशिंग,गार्निशिंग के लिए हमें चाहिए बारिके कटा हुआ हरा धनिया और घिसी हुई गिरी अगर आप चाहे तो पनीर को भी घिसकर डाल  सकते है और अब तैयार हो चुका  है| आपका ढोकला 

step 8. और अब आप ढोकले को सर्व करके हरी चटनी से खा सकते है | 

                                             धन्यवाद! 

Comments