पोहा कैसे बनाये घर पर

Poha Recipe At Home

चलिए दोस्तों,आज हम बनाने जा रहे है पोहा,पोहा बनाने के लिए आपको चाहिए:-
1.पोहा-200 ग्राम 
2.मूंगफली-50 ग्राम 
3.रिफाइंड आयल-2 बड़े चम्मच 
4.हींग-1 चुटकी भर
5.जीरा-1 चम्मच 
6.हल्दी-1 चम्मच 
7.हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई 
8.गरम मसाला-1 चम्मच 
9.नमक-स्वादानुसार 
10.आलू भुजिआ- 2 छोटी पैकेट्स 
11.टमाटर-1 कटा हुआ 

step 1. अब हम बनाना शुरू करेंगे अपने पोहे,सबसे पहले हम लेंगे अपने पोहे और उन्हें थोड़ा भिगो लेंगेऔर एक छलनी की मदद से उनका पानी निकाल  लेंगे |

step 2.अब हम अपनी हरी मिर्च को बारीक़ काट लेंगे और अब हम लेंगे एक कढ़ाई उसमे डालेंगे रिफाइंड आयल और उसे थोड़ा गरम कर लेंगे |

step 3.और गरम होने  बाद उसमे हम मूंगफली डालेंगे और उन्हें हम अच्छे से जब तक ब्राउन न हो जाये तब तक भूने अब भूनने के बाद हम मूंगफली को बाहर निकल लेंगे |

step 4. कढ़ाई मैं जो रिफाइंड आयल है उसमे डालेंगे हींग,जीरा,हरी मिर्च,हल्दीऔर उसमे फिर हम डालेंगे अपना पोहा और मूंगफली और उसे अच्छे से चलाएंगे और अब हम उसमे डालेंगे गरम मसाला,और स्वादानुसार नमक |

step 5.अब हम पोहा को एक प्लेट में डालेंगे और टमाटर को काटकर उस पर गार्निशिंग करेंगे और उसके बाद आलू भुजिया डाल लेंगे और  अब आपके पोहे तैयार है खाने के लिए |

                                                                 धन्यवाद!  


     

Comments